महाराष्ट्र राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत पांच किस्तें जारी की हैं, और अब सभी लाभार्थी महिलाएं छठी किस्त का इंतजार कर रही हैं। इस लेख में हम आपको लाड़की बहन योजना की 6वीं किस्त कब जारी होगी, उसकी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Majhi Ladki Bahin Yojana क्या है?
माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है, जिसका उद्देश्य 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की योग्य महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह सहायता दी जाती है। खासकर, जो महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा अब तक इस योजना के अंतर्गत 5 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है, और अब महिलाएं छठी किस्त का इंतजार कर रही हैं।
लाडकी बहिन योजना की 6वीं किस्त कब जारी होगी?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा माझी लाडकी बहिन योजना की 6वीं किस्त की जारी तिथि अभी तक औपचारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सरकार से उम्मीद जताई जा रही है कि महिलाओं के बैंक खातों में दिसंबर की किस्त जारी की जा सकती है।
Majhi Ladki Bahin Yojana 6th Installment Date
योजना का नाम | माझी लड़की बहन योजना 2024 |
लाभ | 1500 रुपए प्रतिमाह |
माझी लड़की बहन योजना की तीसरी किस्त | जारी |
लाडकी बहिन योजना 6वीं किस्त के लिए पात्रता:
लाडकी बहिन योजना की छठी किस्त के लाभ के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रताएँ पूरी करनी होंगी:
- राज्य का निवासी: आवेदक महिला महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- आयु सीमा: महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की आय: महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- सरकारी कर्मचारी: महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- वाहन स्वामित्व: महिला के परिवार में 3 या 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
लाडकी बहिन योजना 6वीं किस्त के लिए आवश्यक दस्तावेज:
इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- स्व-घोषणा पत्र
- आवेदन फॉर्म
Majhi Ladki Bahin Yojana 6th Installment Date चेक करने की प्रक्रिया:
लाडकी बहिन योजना की 6वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, माझी लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- लॉगिन करें: वेबसाइट पर लॉगिन पृष्ठ पर जाएं और अपने लॉगिन डिटेल्स के साथ साइन इन करें।
- सिक्योरिटी कोड की पुष्टि करें: लॉगिन करते समय आपको सिक्योरिटी कोड को सत्यापित करना होगा।
- लाभार्थी स्थिति देखें: लॉगिन करने के बाद, “लाडकी बहिन योजना लाभार्थी” के ऑप्शन पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- स्टेटस चेक करें: सभी जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें, जिससे आपकी छठी किस्त का स्टेटस दिखेगा।
लाडकी बहिन योजना छठी किस्त पेमेंट स्टेटस चेक की प्रक्रिया:
- आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें: सबसे पहले, आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लाभार्थियों की स्थिति देखें: लॉगिन करने के बाद, “लाडकी बहिन योजना से लाभार्थियों की स्थिति” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेटस जांचें: यहाँ आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि किस्तों का भुगतान किया गया है या नहीं।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न-1: लड़की बहिन योजना की छठवीं किस्त का पैसा कब मिलेगा?
उत्तर: लड़की बहिन योजना की छठवीं किस्त का पैसा दिसंबर 2024 में मिलेगा।
प्रश्न-2: लड़की बहिन योजना में महिलाओं को कितने रुपए मिलते हैं?
उत्तर: लड़की बहिन योजना में महिलाओं को पहले ₹1500 मिलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹2100 कर दिया गया है। अब इस योजना में महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक राशि मिलेगी।
प्रश्न-3: लड़की बहिन योजना में लाभ लेने के लिए महिलाओं की कितनी उम्र होनी चाहिए?
उत्तर: लड़की बहिन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Read More Article
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख 10 योजनाएँ
Lakhpati Didi Yojana 2024: महिलाओं को मिल रहा है बिना ब्याज ₹500000 लोन
Lakhpati Didi Yojana 2024: महिलाओं को मिल रहा है बिना ब्याज ₹500000 लोन, जल्दी उठाए योजना का लाभ जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया